गोटन, दिसंबर 2024- व्हाइट सीमेंट इंडस्ट्री में बाजार की अग्रणी कंपनी जेके व्हाइट सीमेंट अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे करने का जश्न मना रही है। कंपनी के ये 40 वर्ष अद्वितीय नवाचार, सतत् विकास के लिए प्रतिबद्धता और सामुदायिक सशक्तिकरण की मिसाल हैं। यह उपलब्धि एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट से लेकर वैश्विक दिग्गज बनने के सफर और दुनिया के 37 देशों तक अपने उत्पादों को पहुंचाने की क्षमता को दर्शाता है।